कथावाचक रामेश्वरबापू महिला गंगा आरती में हुए शामिल

कथावाचक रामेश्वरबापू महिला गंगा आरती में हुए शामिल

गंगा आरती में शराब छोड़ने का कराया संकल्प 

ऋषिकेश- विख्यात कथावाचक  रामेश्वरबापू ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में पधारे। उन्होंने मां गंगा की आरती में सम्मलित होकर मां का आशीर्वाद लिया।


 इस अवसर पर कथा वाचक रामेश्वरबापू  ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उपायों तथा लैंगिक असमानता पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट कार्य कर रही है इस के लिये  उन्होंने ट्रस्ट अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी का धन्यवाद दिया।उन्होंने राष्ट्रीय शराब दिवस पर गंगा आरती में श्रद्धालुओं को शराब छोड़ने का संकल्प कराया और कहा सरकार नशा को जड़ से समाप्त करने के लिए तमाम तरीके से प्रयास कर रही है, लेकिन यह प्रयास आम जन मानस में सार्थक नहीं हो रहा है। जब तक इस कार्य में स्वयं सेवी संस्थाओं, प्रबुद्धजनों व आम लोगों को जोड़कर आगे नहीं बढ़ा जाएगा तब तक नशा को समाप्त करना मुश्किल है। अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी  ने कहा कि हमारे देश का कर्णधार युवा दिशाहीन होता जा रहा है। युवा शराब की लत में बुरी तरह से फंस चुका है, जिसको हम सभी को प्रेरित कर वापस लाना है। नये युवाओं में जोश होता है, जोश में वह होश खो बैठते है, उनमें समझ कम होती है, उनको प्रेरणा की जरूरत है। तभी देश व प्रदेश का कल्याण संभव है। उन्होंने पु. रामेश्वरबापू को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से डॉ. ज्योति शर्मा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विशाल भट्ट, संजय पुंडीर, आचार्य सोनिया राज, प्रमिला, वंदना, रीता और गायत्री आदि महिलाओं ने गंगा आरती की।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: