राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में घबराहट-उत्तम सिंह असवाल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में घबराहट-उत्तम सिंह असवाल

ऋषिकेश-जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।



जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने भाजपा अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा द्वारा राहुल गांधी को एंटी नेशनलिस्ट कहे जाने की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुए कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एक ऐसे परिवार के बारे में इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं जिस परिवार का देश के लिए शहादत का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तब भाजपा से जुडे संगठन अंग्रेजों की चाटुकारिता तथा स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ रहे आन्दोलनकारियों की मुखबिरी में लगे हुए थे।उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से इतना घबरा गई है कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी दिवालिया मानसिकता का परिचय देते हुए राहुल गांधी पर इस प्रकार के घृणित आरोप लगा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि आज जब देश की जनता व कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और अडानी के रिश्तों के बारे में पूछ रहे हैं तो भाजपा नेता इसे एंटी नेशनलिस्ट जैसे शब्दों का प्रयोग कर कुत्सित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: