आजादी के अमृत महोत्सव पर आन,बान और शान के साथ देवभूमि में लहराया तिरंगा

आजादी के अमृत महोत्सव पर आन,बान और शान के साथ देवभूमि में लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति के रंगों से सराबोर रही देवभूमि

कैबिनेट मंत्री ने कैम्प कार्यालय व मेयर ने निगम प्रांगण में किया ध्वजारोहण

ऋषिकेश-आजादी का अमृत महोत्सव देशभर के साथ योग नगरी ऋषिकेश में भी बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया।पूरा शहर स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।देवभूमि में इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं सहित शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों की धूम रही तो वहीं विभिन्न स्थानों पर खुशी के इस मौके पर मिष्ठान भी वितरित किया गया।

​​



देवभूमि ऋषिकेश में आजादी के अमृत महोत्सव का प्रमुख केन्द्र नगर निगम प्रांगण रहा।यहां महापौर अनिता ममगाई ने देश की आन,बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा लहराया।इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पर्यावरण विदो् को भी सम्मानित किया।अपने सम्बोधन में महापौर ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आज हर्ष और उल्लास के साथ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज देश के प्रत्येक घर एवं संस्थान में तिरंगा शान से लहरा रहा है, हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक होने के साथ देशवासियों की एकजुटता का परिचय दे रहा है|।उन्होंने शहरवासियोंं को स्वतंत्रता दिवस समारोह की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए निगम की विकास योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।इससे पूर्व उन्होंने शहीद शिलालेख व अमर शहीद भगत की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के समापन पर नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विस्तृत प्रकाश डाला।इस अवसर पर शहर के तमाम गणमान्य नागरिकों सहित निगम पार्षद मोजूद रहे।उधरस्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पर कैबीनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा फहराया। मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।सोमवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शान से तिरंगा फहराया। इस मौके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिव रतन शर्मा की पुत्री उमा शर्मा, स्व. सच्चिदानंद पैन्यूली के पुत्र एडवोकेट संपूर्णानंद पैन्यूली, स्व. बाघ सिंह बिष्ट के पुत्र बुद्धि सिंह बिष्ट, स्व. धनेश शास्त्री के पुत्र संजय शास्त्री, स्व. पुरुषोत्तम दत्त रतूड़ी के पुत्र डी पी रतूड़ी, स्व. बल्लभ भाई पांडेय के पुत्र भारतेन्दु शंकर पांडेय, स्व. देवीदत्त तिवारी के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री जयंत शर्मा, सुमित पंवार, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नितिन सक्सेना, ब्रजेश शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, कविता शाह, संजीव पाल, सीमा रानी, पुनीता भंडारी, माधवी गुप्ता, राजवीर रावत, दीपक जुगरान, रूपेश गुप्ता, नरेंद्र रावत सहित स्थानीय व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, रेलवे रोड स्थित भाजपा ऋषिकेश मंडल कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर राष्ट्रगान गाकर मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. देवीदत्त तिवारी के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री सुमित पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, पार्षद रीना शर्मा, प्रभाकर सोनू, ब्रजेश शर्मा, राजू नरसिम्हा, राकेश चंद, सिमरन गाबा सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: