तिरंगा रैली में भारत माता की जय सहित देश भक्ति के नारों से गूंज उठी तीर्थनगरी

तिरंगा रैली में भारत माता की जय सहित देश भक्ति के नारों से गूंज उठी तीर्थनगरी

ऋषिकेश -भाजपा संगठन की ओर से ऋषिकेश विधानसभा स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, जिलाध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह पुंडीर, मेयर अनिता ममगाई ने किया।

​​



इस मौके पर भारत माता की जय सहित देश समर्पित नारे भी लगाए गये। जबकि देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले महान पुरुषों को नमन भी किया गया। इस दौरान यात्रा मार्ग में विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा हुई।शनिवार को त्रिवेणी घाट से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा घाट रोड, घाट चौराहा, देहरादून मार्ग होते हुए व्यापार सभा पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा रैली के साथ लोगों को अपने घर पर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। डा. अग्रवाल ने कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी का 75 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह पहल नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करने के लिए है। यह आजादी का एक उत्सव है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे। कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गयी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, गणेश रावत, अरविंद चौधरी, सुमित पंवार, जयंत शर्मा, सुन्दरी कंडवाल, भूपेंद्र रावत, रवि शर्मा, संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, संजय शास्त्री, सरोज डिमरी, शिव कुमार गौतम, दीपक बिष्ट, प्रतीक कालिया, जितेंद्र अग्रवाल, ऊषा जोशी, दिनेश बिष्ट, मोनिका गर्ग, दीपक धमीजा, कपिल गुप्ता, प्रदीप कोहली, संदीप खुराना, नितिन सक्सेना, त्रिलोक पंवार, सुमित सेठी, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, वीरेंद्र भारद्वाज, रीना शर्मा, विकास तेवतिया, मोंगा देवी, विजेंद्र मोंगा, सुरेंद्र मोंगा, इंद्र कुमार गोदवानी, कविता शाह सहित हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: