लोकतंत्र की हत्या के आरोप में कांग्रेसियों ने फूंका केन्द्र सरकार व ईडी का पुतला

लोकतंत्र की हत्या के आरोप में कांग्रेसियों ने फूंका केन्द्र सरकार व ईडी का पुतला

ऋषिकेश-केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या के आरोप में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान केन्द्र सरकार व ईडी का पुतला भी फूंका गया।

​ ​


महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। विपक्ष के नेताओं को सच बोलने से रोका जा रहा है और यदि फिर भी कोई उनके प्रभाव में नहीं आ रहा है तो उसके खिलाफ वह ईडी और सीबीआई लगाकर उन्हें फंसाने का काम कर रही है। इस प्रकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आया है।कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार पूर्णतया फेल हो चुकी है ।प्रदर्शनकारियों में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं ,पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा, राकेश सिंह मियां, देवेंद्र प्रजापति,ललित मोहन मिश्र, शकुंतला शर्मा ,विजयलक्ष्मी शर्मा, सरोज देवरानी, कमलेश शर्मा, चंदन सिंह पवार, प्रदीप जैन, उमा ओबरॉय, योगेश शर्मा ,मनीष जाटव, रुकाम सिंह पोखरियाल, इमरान सैफी ,मुकेश वत्स,एवं कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा शामिल थे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: