भोले की भक्ति के साथ देशभक्ति का जुनून भी दिखा रहे हैं कावड़िए!

भोले की भक्ति के साथ देशभक्ति का जुनून भी दिखा रहे हैं कावड़िए!

कारगिल युद्व के बाद शुरू हुई यह परम्परा इस भी रही कायम

कांवड़ मेले में आस्था और देशभक्ति की बह रही ब्यार

ऋषिकेश-कोरोना के चलते दो साल बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा में इस बार आस्था और देशभक्ति का अनोखा संगम नजर आ रहा है। इस अमिट छाप में श्रद्धा और देश समर्पण की भावना शिवभक्तों में देखते ही बनती है।

​ ​



दरअसल, शिवभक्त इस बार बड़ी संख्या में गंगा जल के साथ राष्ट्र की शान तिरंगा भी साथ लेकर चल रहे हैं। शिवभक्तों में भक्ति का सुरूर और राष्ट्र के लिए जुनून इस यात्रा को और भी महत्वपूर्ण बना रहा है। रविवार को लाखों कांवड़िए नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक के लिए
ऋषिकेश से शिवधाम रवाना हुए।इनमें दुपहिया पर कूच करने वालें अधिकांश शिवभक्तों के हाथों में तिरंगा लहराता दिखा।आध्यात्म की संदेशवाहक कांवड़ यात्रा में देश भक्ति का जज्बा भी इस बार साफ नजर आ रहा है। युवाओं में जहां कांवड़ के साथ तिरंगा लेकर चलने का जोश दिखाई दे रहा है, वहीं तिरंगा छपी हुई टीशर्ट पहने हुए भी कांवड़िए दिखाई दे रहे हैं। रविवार को धर्मनगरी ऋषिकेश में गंतव्य को रवाना हुए कई कांवड़ियों के बदन पर तिरंगा छपी टी-शर्ट नजर आई।जोशिले कांवड़िए इस यात्रा को भगवान भोलेनाथ को समर्पित करने के साथ ही देश को भी समर्पित कर रहे हैं। बताते चले कि कारगिल युद्व के बाद से कांवड़ मेले के दौरान वाहनों पर तिरंगा लेकर चलने का जुनून कांवड़ियों में शुरू हुआ था जोकि अब तक बदस्तूर जारी है।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: