स्पिक मैके संस्था ने सितार एवं तबला वादन से किया मंत्रमुग्ध

स्पिक मैके संस्था ने सितार एवं तबला वादन से किया मंत्रमुग्ध
ऋषिकेश-हरिचंद गुप्ता आर्दश कन्या इंटर कॉलेज में
स्पिक मैके संस्था की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के कलाकारों द्वारा सितार एवं तबला वादन का प्रदर्शन किया।छात्राओं ने कलाकारों की कला का आनंद उठाया।
इस अवसर पर विधालय की प्रधानाध्यापिका पूनम रानी शर्मा ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए तथा भारतीय संगीत को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से भी शास्त्रीय संगीत और कलाओं पर विशेष रूप से रुचि लेने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत के जरि एकाग्रता विकसित होती है। शास्त्रीय संगीत एवं कलाओं से आंतरिक विकास होता है। साथ ही बेहतर दिशा में आगे बढ़ते हैं।इससे पूर्व संस्था के कलाकारों के साथ उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कराया। कार्यक्रम के दौरान सीमा कोठियाल, ममता गुप्ता, संध्या गुप्ता,सविता रानी पूनम राणा आदि शिक्षिकाएं प्रमुख रुप से मोजूद रही।