भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को किया नमन

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को किया नमन

ऋषिकेश-भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ऋषिकेश विधानसभा के काग्रेस जनों ने नगर निगम स्थित राजीव गांधी पार्क में राजीव गांधी की मूर्ति पर सफ़ाई कर माल्यार्पण के साथ उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखकर 21वीं सदी के आधुनिक भारत को एक नई दिशा देने का कार्य किया ।वह एक ऐसे कर्मयोगी रहे हैं, जिनकी जीवन यात्रा में मानवता, सहजता, सरलता, निष्छलता के कई मुकाम रहे हैं। राष्ट्रहित उनके चिंतन के केन्द्र में था। सर्वधर्म सद्भाव उनके मानस में रचा-बसा था। उनके व्यक्तित्व में परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत समन्वय था। नियति ने समय के कैनवास पर उन्हें बहुत कम समय बख्शा, लेकिन इतने कम समय में भी उन्होंने इतिहास के कैनवास पर अपनी अनूठी और अमिट छाप छोड़ी। प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा व महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनमें सादगी और दृढ़ता के आदर्श का समावेश था। बेहद शांत और गंभीर प्रवृत्ति के राजीव गांधी का संपूर्ण जीवन सत्यम्, शिवम, सुंदरम् का मूर्तिमान रूप था। आज मोबाइल क्रांति पंचायती राज सहित अनेक ऐसे कार्य जोकि देश के लिये मील का पत्थर साबित हो रहे हैं उन्ही की दैन हैं।कार्यक्रम में अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, मदन नागपाल, सतीश शर्मा, पार्षद राकेश मिया, पार्षद राधा रमोला, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पूर्व पार्षद मधु मिश्रा, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद जगत नेगी, पार्षद भगवान सिंह, प्रदेश सचिव विजय पाल रावत, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्यारे लाल जुगरान, संजय शर्मा, मुकेश जाटव, धर्मेंद्र गुलियाल, मदन कुमार शर्मा, सुमित त्यागी, रामकुमार भतालिये, अशोक शर्मा, जयपाल सिंह बिट्टू, गौरव यादव, दीपक भारद्वाज, अशोक शर्मा, प्रवीण जाटव, ब्रिज बहुगुणा, हिमांशु जाटव, राजू मारवाह, सावित्री देवी, सूरज विश्नोई, जगजीत सिंह, कार्तिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे ।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: