कैबिनेट मंत्री ने गंगा में डुबकी लगाकर बुद्व पूर्णिमा पर्व की दी बधाई

कैबिनेट मंत्री ने गंगा में डुबकी लगाकर बुद्व पूर्णिमा पर्व की दी बधाई

ऋषिकेश- प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी हैं। उन्होंने इस मौके पर गंगा में आस्था की डुबकी भी लगाई। साथ ही गौतम बुद्ध द्वारा दिखाए गए प्रेम और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आवाहन भी किया।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध ने प्रेम, सामाजिक सद्भाव का उपदेश दिया और उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। बुद्ध पूर्णिमा एक पवित्र त्योहार है और भगवान बुद्ध की शिक्षाएं केवल मनुष्य को दुखों और कष्टों से मुक्त करने और शांतिपूर्ण जीवन जीने में मदद करने के लिए हैं।उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा बुद्ध के ज्ञानोदय और उनके अथाह जीवन काल की बात करती है जिसमें उन्होंने लोगों के कष्टों को कम करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: