बुद्व पूर्णिमा पर्व पर’ ज्ञान प्राप्ति ‘के लिए हजारों श्रद्वालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

बुद्व पूर्णिमा पर्व पर’ ज्ञान प्राप्ति ‘के लिए हजारों श्रद्वालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

ऋषिकेश-बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तीर्थ नगरी में हजारों श्रद्वालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।दान पुण्य का सिलसिला भी दिनभर अनवरत चलता रहा।



सोमवार को बुद्व पूर्णिमा पर्व पर रामझूला एवं लक्षमण झूला के विभिन्न घाटों सहित तीर्थ नगरी की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जहां उन्होंने गंगा स्नान कर विधि विधान के साथ पूजा की और पतित पावन गंगा मैया से सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान गंगा तट हर हर गंगे के जयकारों से गूंजायमान रहे। देवभूमि ऋषिकेश में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पर्व पर गंगा स्नान करने का खास महत्व है। कहा जाता है कि जो बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करता है। उसे ज्ञान प्राप्ति के अलावा सर्वकार्यों की प्राप्ति होती है। इसी आस्था से श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। जिसके बाद गरीब बेसहरा लोगों को दान दक्षिणा देकर पुण्य अर्जित किया।उल्लेखनीय है कि बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती और उनके निर्वाण दिवस दोनों के ही तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस दिन का काफी महत्व है। कहते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: