व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का किया अभिनंदन
व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का किया अभिनंदन
ऋषिकेश-ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से जीत का चौका लगाने और कैबिनेट मंत्री बनने पर नगर के व्यापारी वर्ग ने स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत किया।
रविवार व्यापारी नेता नवल कपूर के निवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में व्यापारियों में अग्रवाल के लगातार चौथी बार विधायक बनने पर खासा उत्साह देखने को मिला। व्यापारी वर्ग ने उनका स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी।काबीना मंत्री अग्रवाल ने कहा कि लोगों ने विकास के लिए मतदान किया है। यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के कठिन परिश्रम एवं लोगों के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि, ”देश-प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित डबल इंजन की सरकार दोबारा चुनने के लिए उत्तराखंड की जनता तथा हमारे परिश्रमी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार है। इसमें व्यापारियों ने अपना सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास रथ उसी प्रचंड गति से आगे बढ़ता रहेगा। इस अवसर पर व्यापारी नवल कपूर, केवल कृष्ण लाम्बा, हर गोपाल अग्रवाल, रवि राज, सुनील कुमार, विजय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, प्रदीप कोहली, संदीप खुराना, जयंत किशोर शर्मा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।