यात्राकाल में प्रशासन को सहयोग करें व्यापारी-अनिता ममगाई

यात्राकाल के दौरान स़िगल यूज पलास्टिक पर पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंध-मेयर

यात्राकाल में प्रशासन को सहयोग करें व्यापारी-अनिता ममगाई

चारधाम यात्रा सफल बनाना निगम का लक्ष्य-महापौर

ऋषिकेश-विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाने को लेकर नगर निगम प्रशासन ने प्रशासनिक अधिकारियों व शहर के व्यापारियों की समन्वय बैठक आयोजित की।



बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर ने कहा कि लंबे अर्से तक कोरोनाकाल से प्रभावित रहने के बाद अब विश्व प्रसिद्ध यात्रा शुरू होने को है।यात्रा को सफल बनाने के लिए सामुहिक प्रयास जरूरी हैं।उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर यात्राकाल के दौरान पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। इस बारे में पहले भी नगर निगम समय-समय पर अपील करके आमजन को जागरूक कर रहा है। व्यापारियों से भी अपील की है वह प्रतिबंधित व सिंगल यूज प्लास्टिक की खरीद फरोख्त न करें।
महापौर ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने को है।अगले कुछ माह देश और दुनिया की नजर यात्रा के मुख्य द्वार ऋषिकेश पर रहेगी।यात्राकाल के दौरान तमाम व्यवसथाओ को सुचारू बनाने मे व्यापारियों का सहयोग आपेक्षित है।बैठक मुख्य नगर आयुक्त गिरीश गुणवंत, अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, सहायक नगर आयुक्त आनंद मिश्रा, कोतवाल रवि सैनी, नायब तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल,पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता,,वरिष्ठ व्यापारी नेता राजकुमार अग्रवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा,महामंत्री प्रतीक कालिया,नवल कपूर, प्रदीप कोहली, अतुल शर्मा, अजय कालरा, प्रिंस मनचंदा, अखिलेश मित्तल, राजेश भट्ट, विनोद शर्मा, पवन शर्मा, हितेंद्र पवार, संजय पंवार,पंकज शर्मा, मनोज साहल,पंकज गुप्ता, पंकज चावला, नीरज सेहरावत, राजाराम, ज्योति सहगल, गौरव सहगल आदि मोजूद रहे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: