विजय सिंह बिष्ट देहरादून जिले के पर्यावरण प्रमुख नियुक्त

विजय सिंह बिष्ट देहरादून जिले के पर्यावरण प्रमुख नियुक्त

ऋषिकेश- शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के उत्तराखण्ड प्रान्त पर्यावरण प्रमुख पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने मनसा देवी गुमानी वाला निवासी विजय सिंह बिष्ट को देहरादून जिले का पर्यावरण प्रमुख नियुक्त किया है।



प्रान्त प्रमुख ने कहा कि युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता लाने और युवाओं के व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है।उन्होंने समाज में प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण पर आधारित कार्यक्रमों के प्रसार की अपेक्षा जताई है।उन्होंने बताया कि बीते वर्ष में कोविड के कारण कार्यक्रमों को भौतिक रूप से आयोजित करने पर काफी बाधाएं थीं।जो अब नहीं है। शीघ्र ही सांगठनिक नियुक्तियों के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति एवं संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किये जाएंगे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: