परिवार सहित जलाभिषेक कर स्पीकर ने प्रदेश के खुशहाली के लिए की मंगलकामना

परिवार सहित जलाभिषेक कर स्पीकर ने प्रदेश के खुशहाली के लिए की मंगलकामना

ऋषिकेश -महाशिवरात्रि के पर्व पर आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भगवान भोलेनाथ से की।



विधानसभा अध्यक्ष ने आज धर्मपत्नी शशि प्रभा अग्रवाल एवं पुत्र पीयूष अग्रवाल के साथ वीरभद्र महादेव मंदिर में दुग्ध अभिषेक कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की आराधना का महापर्व है।भगवान शिव जीवन से संकटों को हरने वाले देवाधिदेव हैं।उन्होंने कहा भोलेनाथ भक्तों पर हमेशा विशेष कृपा बरसाते हैं। और उनके कष्टों को दूर करते हैं।वे हमें समस्त प्राणियों के कल्याण के लिए निरन्तर समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। अग्रवाल ने कामना की,कि भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर बढ़ता रहे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: