महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा नितांत आवश्यक -स्वामी चिदानन्द

महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा नितांत आवश्यक -स्वामी चिदानन्द

ऋषिकेश- परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने सुप्रसिद्ध कवयित्री, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर नेता सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुए अपने संदेश में कहा कि सरोजनी नायडू ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभायी।वे हमेंशा से ही युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रही हैं। कविताओं के माध्यम से पूरे भारत में देशभक्ति का रंग भरने का उन्होंने अद्भुत कार्य किया है।



स्वामी चिदानन्द ने कहा कि वर्तमान समय में भी भारत को नारी शक्ति की सशक्त भूमिका सुनिश्चित करने के साथ-साथ लैंगिक सशक्तिकरण की नितांत आवश्यकता है। भारत की महिलायें और लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में आगे हैं परन्तु उनके प्रति सम्मान और सुरक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरोजिनी नायडू महान गायिका और देशभक्त थी ।उन्हें आने वाली पीढ़ियाँ सदैव याद रखेगी और उनका नाम भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में हमेशा अंकित रहेगा।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: