मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में फिर सत्ता पर भाजपा होगी काबिज-राजीव कालड़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में फिर सत्ता पर भाजपा होगी काबिज-राजीव कालड़ा

ऋषिकेश-मिशन 2022 यानी आगामी विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए भाजपा कमर कस चुकी है। प्रदेश की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार है।यह कहना है भाजपा नेता राजीव कालड़ा का।


बुधवार को एक जारी बयान में भाजपा नेता राजीव कालड़ा ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बेहद जरूरी है।यह बात उत्तराखंड की आवाम भलिभांति समझती और महसूस करती है।यही कारण है कि उत्तराखंड की तमाम विधानसभाओं में भाजपा द्वारा निकाली जा रही विजय संकल्प यात्रा में लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिशन 2022 में भाजपा निश्चित ही प्रंचड जीत के साथ एक बार फिर सत्ता का राजतिलक कराने में कामयाब रहेगी।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: