समाज के सभी वर्गों में एकता और भाईचारे के संदेश को लेकर पंजाबी महासभा आयोजित करेगा लोहड़ी महोत्सव 2022!

समाज के सभी वर्गों में एकता और भाईचारे के संदेश को लेकर पंजाबी महासभा आयोजित करेगा लोहड़ी महोत्सव 2022!
ऋषिकेश- उतरांचल पंजाबी महासभा ऋषिकेश की ओर से आगामी 12 जनवरी को तिलक मार्ग पर लोहड़ी महोत्सव-2022 का आयोजन हर्षोल्लास से किया जायेगा।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एकता और भाईचारे का संदेश देना रहेगा।
इस संदर्भ में मनिराम मार्ग स्थित जगन्नाथ आश्रम में पंजाबी महासभा की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। आश्रम के महंत लोकेश दास महाराज के सानिध्य एवं महासभा की ऋषिकेश शाखा के अध्यक्ष केके लांबा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में तय किया गया कि कोरोना गाइड लाइन के आदेशानुसार लोहड़ी महोत्सव 2022 का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए पंजाबी महासभा के महामंत्री प्रदीप कोहली ने बताया कि लोहड़ी का पर्व स्मृद्वि और खुशहाली का पर्व है। इस पर्व में अनेक धार्मिक एतिहासिक कहानियां जुड़ी हुई हैं। लोहड़ी महोत्सव में पंजाब की पार्टी भांगड़ा, गिद्दा व टप्पे आदि की प्रस्तूति देगी। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, पंजाबी महासभा के उत्तराखंड प्रभारी सुभाष कोहली,अमृत लाल कालड़ा,योगेश पाहवा,राजीव कालड़ा,हरिचरण सिंह, अजीत सिंह गोल्डी,अजय कालड़ा,ज्योति शर्मा, धीरज चतरथ,प्रिंस मनचंदा, आलोक चावला आदि मोजूद रहे।