ट्रेचिंग ग्राऊंड का मेयर ने किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

ट्रेचिंग ग्राऊंड का मेयर ने किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश
ट्रेंचिंग ग्राऊंड में जल्द शुरू कराया जायेगा प्लांटेशन-अनिता ममगाई
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर ने आज दोपहर गोविंद नगर स्थित ट्रेचिंग ग्राऊंड का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश दिए।
शनिवार की दोपहर निगम अधिकारी व पार्षदों के दल के साथ महापौर ट्रेनिंग ग्राऊंड पहुंची ।उन्होंने वहां चल रहे लीगेसी वेस्ट कूड़े के कार्य का बेहद बारीकी के साथ अवलोकन किया।इस दौरान मौके पर मोजूद कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि अब मौसम पूरी तरह खुल चुका है।कार्य में किसी भी तरह की हीलहवाली बर्दाश्त नही की जायेगा।महापौर ने बताया कि नगर निगम के इस ड्डीम प्रोजेक्ट पर पूरे शहर की नजर लगी हुई है।इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूर्ण कराने पर निगम का फोकस है ताकि गोविंद नगर सहित इससे सटे अन्य क्षेत्रों के लोगों को राहत दिलाई जा सके।उन्होंने जानकारी दी कि जैसे जैसे यहां से कूड़ा हटेगा वैसे वैसे क्षेत्रवासियों के लिए शुद्व वातावरण बनाने के लिए निगम प्रशासन यहां प्लांटेशन कराना शुरू कर देगा।महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड को शिफ्ट किए बगैर ठोस अपशिष्ट के निस्तारण एवं प्रोसेसिंग प्लांट की योजना को साकार नही किया जा सकता था। हांलाकि इसके लिए तमाम प्रयास और लम्बी मशक्कत करनी पड़ी है।इस दौरान अधिशासी अभियंता विनोद जोशी , क्षेत्रीय पार्षद अजीत गोल्डी, अनीता रैना, मनीष बनवाल, विजय बडोनी,गुरविंदर सिंह गोरी, अशोक पासवान, सतवीर तोमर गौरव कैंथोला, लव काम्बोज, विपिन पन्त, चेतन चौहान,कमलेश जैन,सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल,अभिषेक मल्होत्रा आदि मोजूद रहे।