मिशन 2022 में भाजपा की प्रंचड जीत में मातृशक्ति की रहेगी निर्णायक भूमिका-सुशीला सेमवाल

मिशन 2022 में भाजपा की प्रंचड जीत में मातृशक्ति की रहेगी निर्णायक भूमिका-सुशीला सेमवाल
ऋषिकेश-ढालवाला मुनि की रेती भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की सरकार में महिलाएं अबला नहीं सबला बनकर उभर रही हैं। भाजपा की सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए घर-घर शौचालय, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजना बनाई।
शनिवार को एक जारी बयान में भाजपा नेत्री सुशीला सेमवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती के साथ खड़ा कर रही हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं को चलाया है। महिलाओं के मान-सम्मान व आत्मरक्षा के लिए भाजपा जरूरी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ही नारी सम्मान और उत्थान की दिशा में सबसे अधिक काम किया है।मिशन 2022 में भाजपा की पुनः प्रंचड जीत में उत्तराखंड की मातृ शक्ति निर्णायक भूमिका निभायेंगी।