तिलक मार्ग शक्ति केंद्र के विभिन्न बूथों पर जोर शोर से चला घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान

तिलक मार्ग शक्ति केंद्र के विभिन्न बूथों पर जोर शोर से चला घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान
ऋषिकेश- भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर भाजपा हर घर भाजपा महासंपर्क अभियान के तहत रविवार को तिलक मार्ग शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 3940,41,42 पर लोगों के घरों पर दस्तक दी।इस दौरान गली गली मोहल्ले मोहल्ले में घर-घर जाकर राज्य एवं केंद्र सरकार के विकास कार्यों के पत्रक बांटे और स्टीकर भी लगाए।
अभियान का नेतृत्व कर रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश में महासंपर्क अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी दे रहे हैैं ।उन्होंने कहा कि संपर्क अभियान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।उन्होंने बताया अभियान के तहत हर बूथ पर पार्टी के कार्यकर्ता घरों में जाकर भाजपाा की उपलब्धियों को जन-जन पहुंचाने का काम करेंगे। अभियान में अनीता बहल,हरीश आनंद, जयंत किशोर शर्मा, प्रदीप कोहली, इन्द्र कुमार गोदवानी,कपिल गुप्ता, दीपक धमीजा, राजू वर्मा, नितिन सक्सेना, अजय कालड़ा,ऋषि राजपूत, भूपेंद्र राणा,सचिन अग्रवाल, अविनाश भारद्वाज, हिमांशु आरोड़ा आदि शामिल थे।