त्यौहारों के निपटने के बाद नगर निगम महापौर ने शुरू कराया मिशन स्वच्छता अभियान

त्यौहारों के निपटने के बाद नगर निगम महापौर ने शुरू कराया मिशन स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश-त्यौहारों के निपटने के बाद नगर निगम ने आज पुनः वृहद स्तर पर मिशन स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है।सरकारी संस्थानों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों एवं नगर के प्रत्येक वार्ड में लगातार अब चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जायेगा।
शुक्रवार की सुबह राजकीय चिकित्सालय के परिसर में महापौर अनिता ममगाई ने मिशन स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।उन्होंने बताया कि दीपोत्सव ओर फिर छठ महोत्सव का पर्व निपट चुका है।निगम का फोकस अब स्वच्छता पर है। निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसकी रूपरेखा निगम प्रशासन ने तैयार कर ली है। इस अभियान के तहत न केवल साफ-सफाई होगी बल्कि कोरोना महामारी को लेकर सैनिटाइजेशन तथा डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग भी किया जाएगा। विशेष स्वच्छता अभियान के सफलता के लिए नोडल अधिकारी इस अभियान का संचालन व निगरानी करेंगे। अभियान के समाप्ति के बाद नोडल अधिकारी अभियान से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट नगर आयुक्त को देंगे। जिसकी समीक्षा नगर आयुक्त द्वारा की जाएगी। निश्चित रूप से इस अभियान के बाद शहर और भी साफ-सुथरा दिखेगा।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजयेश भारद्वाज,पंकज,पार्षद चेतन चौहान ,चेतन शर्मा,राजपाल ठाकुर, राजेश गौतम,गौरव केन्थुला, महेंद्र वर्मा,अभिषेक मल्होत्रा, जितेंद्र कुमार आदि मोजूद रहे।