भाजपा ने जोरदार तरीके से शुरू किया “मेरा घर भाजपा का घर” अभियान

भाजपा ने जोरदार तरीके से शुरू किया “मेरा घर भाजपा का घर” अभियान

मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व एवं मेयर की मोजूदगी में अनेकों घरों पर लगाये गये पार्टी के झंडे और स्टीकर

ऋषिकेश-उत्तराखंड में भाजपा अपने चुनावी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए आज से “मेरा घर भाजपा का घर” अभियान शुरू कर दिया है।बुधवार की दोपहर उत्साह से लबरेज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 14 ,15 एवं 36, में जोरदार तरीके से अभियान चलाकर लोगों के घरों पर भाजपा के झंडे और स्टिकर चस्पा किए।


इस दौरान मुख्य रूप से मोजूद रही नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि केंद्र की मोदी ओर प्रदेश के सी एम पुष्कर धामी के नेतृत्व में देश -प्रदेश बहुत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।युवाओं एवं महिलाओं में खासतौर पर भाजपा के प्रति सकारात्मक रुझान है।आज हम प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहे हैं।आज अभियान के श्रीगणेश के साथ जिस प्रकार लोग स्वंय भाजपा के झंडे और स्टीकर लगवाने के लिए आगे आये हैं उससे साफ है कि मिशन 2022 में एक बार पुनः भाजपा प्रंचड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने बताया कि इस अभियान के जरिए भाजपा अपने नाम और चुनाव निशान को घर-घर पहुंचाने का काम करेगी। इस दौरान
पूर्णकालिक मोहित राष्ट्रवादी, महिला मंडल उपाध्यक्ष अनीता तिवारी, राजकुमारी जुगलान, सुशीला बिष्ट, लक्ष्मी, जयंती बिष्ट आभा तिवारी, नीतू ,अलका, सुमन, भगवती, भवानी देवी, बृजपाल, जगदीश जोशी, राजकुमार जुगलान, भावना रस्तोगी,राजेश जुगलान, पप्पू जुगलान आदि मोजूद रहे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: