दीपावली पर्व पर चाइनीज उत्पादों का करें बहिष्कार!

दीपावली पर्व पर चाइनीज उत्पादों का करें बहिष्कार!
ऋषिकेश-दीपावली पर्व के इस्तकबाल के लिए तीर्थ नगरी का बाजार सजकर तैयार है।
दीपावली पर बाजार दमक उठा है। रोशनी से बाजार जगमग है। खरीदारी तेज हो गई है। बाजार में मिट्टी के दीपक की भरमार है। दीपक की बनावट देखते ही नजर आती है। छोटे दीपक भी सुंदर बनाए गए हैं। बड़े दीपकों पर नक्काशी की गई है। इन्हें जलाने से पहले सजावट भी की जा सकती है। घर की छत और दीवारों पर रखने से ये दीपक आकर्षक भी लगते हैं। कुम्हारों के हाथों के बने दीपक भी खूब बाजार में नजर आ रहे हैं, उनकी खरीदारी अभी से शुरू हो गई है। शहर के व्यापारी नेताओं ने भी देवभूमि वासियों से स्वदेशी वस्तुओ के जरिए पर्व को मनाने की अपील की है। नगर उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ,महामंत्री प्रतीक कालिया एवं व्यापार सभा के कोषाध्यक्ष ललित जिंदल का कहना है कि चाइनीज सामानों का पूरी तरह से बहिष्कार करके ही देश को मजबूत किया जा सकता है। व्यापारी नेताओं का कहना है कि इस बार बाजार में आकर्षक मिट्टी के दीपक आए हैं, जो ग्राहकों को लुभा भी रहे हैं।बाजार में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है, यह अच्छी बात है। मिट्टी के दीपक खरीदने से कुम्हारों के हाथ मजबूत होंगे, उन्हें रोजगार मिलेगा।