भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत हुए संजय शास्त्री का हुआ अभिंनदन

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत हुए संजय शास्त्री का हुआ अभिंनदन
ऋषिकेश -भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता संजय शास्त्री के प्रदेश कार्यकारिणी के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर जाकर उनको बधाई दी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा संजय शास्त्री बहुत वरिष्ठ एवं स्वच्छ छवि के नेता है जिनके मनोनयन से निश्चित रुप से पार्टी को लाभ मिलेगा ।वह लंबे समय से संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहे हैं जिसके कारण पार्टी ने उनको यह सम्मान दिया। सम्मान करने वालों में मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ,महामंत्री जयंत किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष ऋषि राजपूत ,नगर मंत्री भूपेंद्र राणा ,सौरभ गर्ग ,पार्षद प्रमोद शर्मा ,राजीव चौधरी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।