सीनियर नेशनल महिला हॉकी टीम कैम्प के लिए चयनित हुई खिलाड़ियों को नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मानित

सीनियर नेशनल महिला हॉकी टीम कैम्प के लिए चयनित हुई खिलाड़ियों को नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मानित
ऋषिकेश-नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल व नूपुर गोयल द्वारा महिला हॉकी टीम में चयनित हुघ खिलाड़ियों व उनके कोच को टीशर्ट व नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने बताया कि आईडीपीएल एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स (आईएएस)के संरक्षक वायु सेना सेवानिवृत अधिकारी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी व कोच ओम प्रकाश गुप्ता के सानिध्य में महिला खिलाड़ी अंकिता नौटियाल , आरती व प्रेरणा प्रशिक्षण ले रही है।सीमित संसाधनों के वावजूद इन तीनो खिलाड़ियों का सीनियर नेशनल महिला हॉकी टीम कैम्प के लिए उत्तराखंड राज्य की तरफ से चयन हुआ है। इन सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए ट्रस्ट की ओर से उन्हें व उनके कोच को सम्मानित किया गया है। ट्रस्ट संचालिका नीरजा के अनुसार भविष्य में भी शहर की तमाम प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ट्रस्ट की ओर से इसी तरह का सहयोग किया जाता रहेगा।