निगम की दुकानों में अप्रत्याशित किराए वृद्धि का व्यापार मंडल ने किया विरोध

निगम की दुकानों में अप्रत्याशित किराए वृद्धि का व्यापार मंडल ने किया विरोध

ऋषिकेश-नगर निगम प्रशासन द्वारा निगम की दुकानों के किराए में की जा रही बेतहाशा वृद्वि को लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आक्रोश जताया है। व्यापारिक उत्पीड़न होने पर व्यापार मंडल ने निगम प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।



ऋषिकेश नगर निगम की दुकानों में अप्रत्याशित किराए वृद्वि के खिलाफ व्यापार मंडल ने मोर्चा खोल दिया है।
इस मामले को लेकर व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर मुख्य आयुक्त से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर आयुक्त को अवगत कराया गया कि नगर निगम की दुकानों पर वर्षों से काबिज दुकानदारों के अप्रत्याशित किराए में वृद्वि कहीं से भी तर्क संगत नही है।निगम में बजट की कमी की भरपाई का ठीकरा निगम की दुकानों पर काबिज दुकानदारों पर फोड़ा गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में नगर आयुक्त को बताया कि काशीपुर में निगम प्रशासन द्वारा निगम की दुकानों के किराए में कोई वृद्धि
नहीं की गई है जबकि हरिद्वार में ₹100 से ₹400 तक का किराया देने वाले दुकानदारों के किराए को एकमुश्त ₹1000 किया गया है। लेकिन ऋषिकेश में कई गुना ज्यादा किराए वृद्वि कर दुकानदारों को नोटिस थमाये जा रहे हैंं जोकि सीधे सीधे व्यापारिक उत्पीड़न है। निगम प्रशासन द्वारा व्यापारियों के हितों के अनुरूप कोई निर्णय नहीं लिया गया तो मजबूरन व्यापार मंडल को निगम प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद मनीष शर्मा, प्रदीप कोहली, संजय व्यास, राजकुमार तलवार, राकेश वर्मा, जितेंद्र आनंद ,अजय कालड़ा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: