साइकलिस्ट संतोष ने स्पर्श हिमालय अभियान का ब्रांड एंबेसडर घोषित होने पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का जताया आभार

साइकलिस्ट संतोष ने स्पर्श हिमालय अभियान का ब्रांड एंबेसडर घोषित होने पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का जताया आभार

ऋषिकेश-बद्रीनाथ (सतोपंथ) से कन्याकुमारी की साइकिल यात्रा पर निकले साहसी युवा सोमेश ने
स्पर्श हिमालय अभियान के ब्रांड एंबेसडर घोषित किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक का आभार व्यक्त किया।उन्होंने “विश्व की प्रेरणा -हिमालय” की टैग लाइन को अपनी इस साहसिक यात्रा का मूल आधार बताया।


युवा सोमेश द्वारा अपने इस अभियान में एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत, उन्नत भारत अभियानों में युवाओं को जोड़ने हेतु आवाहन किया जा रहा है।स्पर्श हिमालय अभियान के अंतर्गत गंगा तथा हिमालय के संरक्षण के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वहन को भी सोमेश ने अभियान से जोड़ा है।
पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमेश की इच्छा शक्ति की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
उन्होंने सोमेश को हिमालय के महत्व को युवाओं के मध्य रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
डा निशंक ने अपने आवास पर इस युवा साइकिलिस्ट का स्वागत किया तथा स्पर्श अभियान की संयोजिका आरुषि निशंक ने सोमेश के दूसरे चरण की यात्रा को फ्लैग ऑफ कर उन्हे शुभ कामनाएं प्रदान की। आरुषि ने कहा कि सोमेश हिमालय के सतोपंथ से ले कर जिस जल को देश भर में संकल्प के रूप में ले जा रहे है वो एक भागीरथ प्रयास है। ये देश भर के लिए गंगा स्वच्छता का संदेश भी प्रदान कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि विगत एक अक्टूबर को बद्रीनाथ धाम से सोमेश की इस साहसिक यात्रा के प्रथम चरण का शुभारभ किया गया है|

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: