किसानों की बर्बर हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं योगी सरकार का पुतला फूंका

किसानों की बर्बर हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं
योगी सरकार का पुतला फूंका

ऋषिकेश-लखीमपुर खीरी में आंदोलनरत किसानों की बर्बर हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश में महानगर कांग्रेस कार्यालय के समक्ष योगी सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहां की योगी सरकार हिटलर शाही के दम पर किसानों के आंदोलन को कुचलना चाहती है। जिसके लिए योगी सरकार कोई भी हथकंडा अपनाने को तैयार है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों का उत्पीड़न एवं दमन नहीं होने दिया जाएगा, पुतला दहन के पश्चात समस्त कार्यकर्ता कोतवाली ऋषिकेश में पहुंचे और किसानों की हत्या के विरोध एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन व्यक्त करने हेतु सुरक्षित गिरफ्तारी दी ।


प्रदर्शनकारियों में प्रदेश सचिव विजयपाल सिंह रावत, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया दीपक जाटव, प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ,युवक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज देवराडी, सेवा दल के अध्यक्ष रामकुमार , एकांत गोयल, लविश जायसवाल, मधु जोशी, रोशनी देवी, रोजनी थपलियाल, पुष्पा पार्षद पुष्पा मिश्रा, मधु मिश्रा, राजेंद्र गैरोला, सहित चार दर्जन कांग्रेसियों ने स्वैच्छिक गिरफ्तारी दी, जिन्हें कोतवाली से ही रिहा कर दिया गया।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: