पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा घर घर बतायेगी केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां-सुशीला सेमवाल
ऋषिकेश- मुनि की रेती -ढालवाला भारतीय जनता पार्टी की मंडल उपाध्यक्ष सुशीला सेमवाल के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती विचार दिवस के रूप में मनाई गई। बैठक में सर्वप्रथम डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बाद वंदे मातरम का गायन हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ढालवाला वार्ड नं0 46 में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया। इस मौके पर भाजयुमो मंडल महामंत्री व मुख्य वक्ता भगवती काला ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। वह नितान्त सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन काफी कठिन परिस्थितियों में गुजरा। वह एक कुशल संगठनकर्ता व प्रबल राष्ट्रवादी चिंतक भी थे जिन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर समाजसेवा की दिशा में अविस्मरणीय योगदान दिया।
मंडल उपाध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में मुनि की रेती -ढालवाला मंडल में व्यापक जनसंपर्क का अभियान चलाकर मोदी- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायेगी।सेवा एवं समर्पण अभियान के अंर्तगत चलने वाले स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत सहित अन्य सेवा कार्य प्रभावी ढ़ग से संपादित करने पर भी चर्चा हुई।इस दौरान सभी ने उनके द्वारा दिशा निर्देशित मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर देवेश्वर प्रसाद गौरोला, विनोद सेमवाल, रोशन कुमार मटियाल, राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल, जिबानंद जोशी और विजय जोशी आदि शामिल रहे।