कांग्रेस का रोड़ मैप तैयार, पार्टी बीस हजार नये सदस्यों को जोड़कर ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा को देगी पटखनी!

कांग्रेस का रोड़ मैप तैयार, पार्टी बीस हजार नये सदस्यों को जोड़कर ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा को देगी पटखनी!
ऋषिकेश- महा सदस्यता अभियान के साथ ऋषिकेश विधानसभा में कांग्रेस ने चुनावी शंखनाद कर दिया है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस कमेटी ने ऋषिकेश में कांग्रेस सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।स्थानीय व्यापार सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह द्वारा भरत मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक हर्षवर्धन शर्मा को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया की प्रदेश नेतृत्व द्वारा ऋषिकेश विधानसभा के लिए 20000 सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है जोकि मुश्किल लक्ष्य नहीं है ।यदि ऋषिकेश में कांग्रेस का कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ बूथ बूथ जाकर लोगों को जोड़ने का कार्य करेगा तो निश्चित तौर से भव्य लक्ष्य आसानी से पूरा कर सकेंगे।इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्वारा मोहम्मद हदीस, रमाकांत तिवारी, युवराज दत्त नौटियाल, अमित कश्यप ,किशन लाल शर्मा, धृपाल सिंह राँगड़ , पुरंजय भारद्वाज, प्रदीप चंद्रा, रतन सिंह भंडारी, नरेश गुप्ता, तेज प्रकाश गुलाटी ,विनोद कुमार अग्रवाल, सत्य प्रकाश शर्मा ,हरीश कुमार ,रजनीकांत ,मदनलाल, पूनम कश्यप, धर्मेश मनचंदा एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण करवाई गई।कार्यक्रम में यूपी में पीसीसी सदस्य रहे संजय गुप्ता को कांग्रेस सदस्यता अभियान महानगर ऋषिकेश का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री दीप शर्मा,लल्लन राजभर, 2017 के विधायक प्रत्याशी राजपाल खरोला, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ,प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने भी संबोधित किया । जिलाध्यक्ष परवादून गौरव चौधरी की अध्यक्षता एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधीर राय के संचालन में चले कार्यक्रम में महा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा ,राहुल शर्मा ,शैलेंद्र बिष्ट, विवेक तिवारी ,दीपक जाटव, त्रिलोकी नाथ तिवारी, मनोज गुसाईं ,गजेंद्र विक्रम शाही, बर्फ सिंह पोखरियाल ,आशा सिंह चौहान, अंशुल त्यागी, प्रमोद शर्मा ,पार्षद मनीष शर्मा ,राकेश सिंह मियां ,जगत सिंह नेगी, भगवान सिंह पवार, शकुंतला शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा ,सरोज देवरानी, विमला रावत, मधु जोशी ,चंदन सिंह पवार, संजय भारद्वाज, विक्रम भंडारी, नंदकिशोर जाटव ,राजेंद्र जाटव, जतिन जाटव, अशोक शर्मा, रामकुमार , रोशनी देवी, शिवा सिंह ,अजय दीवान, सौरभ वर्मा, इमरान सैफी, बुरहान अली, पारस कटारिया, संजय भट्ट ,नवीन रमोला ,मदन कोठारी ,बलवीर सिंह रौतेला ,जय सिंह रावत ,यतींद्र बिजलवान ,अप्रेश पंच भैया, भारत शर्मा आदि उपस्थित थे।