भाजपा के नवमनोनीत मंडल उपाध्यक्ष अंकित पांडेय व मंडल महामंत्री जंयत किशोर शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत और अभिनंदन

भाजपा के नवमनोनीत मंडल उपाध्यक्ष अंकित पांडेय व मंडल महामंत्री जंयत किशोर शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत और अभिनंदन

ऋषिकेश- भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की संस्तुति पर बने मंडल महामंत्री जयंत किशोर शर्मा व मंडल उपाध्यक्ष अंकित पाण्डेय का आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेहद गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।
सोमवार की दोपहर भाजपा मंडल कार्यालय पर


मंडल अध्यक्ष दिनेश सती की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने दोनों नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है। इस दौरान जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। कार्यक्रम में उषा जोशी ,अनीता तिवारी, सिमरन गाबा, पुष्पा नेगी ,तनु रस्तोगी ,रेखा चौबे, कनक बड़थ्वाल, कपिल गुप्ता ,प्रदीप कोहली,दिनेश, हिमांशु अरोरा ,राघव कुकरेजा, अविनाश भारद्वाज ,सचिन अग्रवाल, ऋषि रावत, सुमित पवार, ,राकेश चंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: