सत्ता के संग्राम में भाजपा मारेगी बाजी-कृष्ण कुमार सिंघल

सत्ता के संग्राम में भाजपा मारेगी बाजी-कृष्ण कुमार सिंघल

ऋषिकेश-पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रंचड बहुमत के साथ मिशन 2022 की जीता दावा किया है।उन्होंने कहा कि 2014 से 2021 तक स्थितियां बदली हैं, देश तरक्की की ओर बढ़ा है। चहुंओर विकास की लहर चल रही है। उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार भी विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है।



उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं। मुख्यमंत्री धामी की जन आशीर्वाद यात्रा में जन सैलाब को देखकर लगता है कि भाजपा दोबारा राज्य में सरकार बनाएगी और 2017 से भी अधिक सीटें जीतेगी।पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि लोकल, वोकल और ग्लोबल ये तीन चीजें हमें शीर्ष तक ले जा सकती हैं। इसलिए लोकल से वोकल की शक्ति को पहचानें और आने वाली पीढ़ी को मजबूत बनाएं।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: