महापौर की अगुवाई में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का हुआ अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन

महापौर की अगुवाई में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का हुआ अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन
मेयर ने हाट बाजार में राम नाम के उद्बोधन के साथ ही रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को पहनाए राम नाम के पटके
ऋषिकेश- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जन आशीर्वाद यात्रा का काफिला आज ऋषिकेश पहुंचा।महापौर अनिता ममगाई की अगुवाई में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम की जन आर्शीवाद यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन किया।इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की बात कही।उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। 60 दिन में उनकी सरकार ने 150 फैसले लिए हैं। सभी घोषणाएं धरातल पर उतारेंगे। जन आशीर्वाद रैली के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर, आईपीएल सिटी गेट,कोयल घाटी,घाट चौराहा, दून तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह तोरणद्वार बनाए थे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल,संगठन मंत्री कुलदीप कुमार सहित अन्य दिग्गज नेताओं पर पुष्पवर्षा भी की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गत चार जुलाई को उन्हें प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश की समस्याओं से वह वाकिफ हैं। सरकार जो भी घोषणा कर रही है पूरी तरह धरातल पर उतारी जा रही हैं। सरकार नई कार्यपद्धति से कार्य कर रही है। हर समस्या का सरलीकरण करेंगे और चिंतन, मनन, मंथन कर समाधान निकालकर निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस स्तर की समस्याएं होंगी उसका उसी स्तर पर अधिकारी कर्मचारी समाधान करें। इसके लिए जिम्मेदारी तय की गई है।
वीकेंड का शनिवार तीर्थ नगरी में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा के नाम रहा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ जन आर्शीवाद यात्रा में ऋषिकेश पहुंचे सीएम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।श्यामपुर हाट बाजार से प्रराम्भ हुई उनकी यात्रा का जगह जगह आम नागरिकों सहित व्यापारियों ने भी पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की अगुवाई कर रही नगर निगम महापौर अनिता ममगई ने बताया कि मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा में जिस प्रकार आज जन सैलाब उमड़ा है उसे साफ हो गया है कि मिशन 2022 में भाजपा करीब साठ सीटें जीतकर पुनः राज्य की सत्ता पर काबिज होने जा रही है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने सोच समझकर युवा नेता धामी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा सरकार का ईमानदारी, त्याग, समर्पण से काम करना संकल्प है। विपक्षी दलों का एकमात्र एजेंडा है कि भाजपा को किस प्रकार चुनाव में हराएं, लेकिन जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है। भाजपा जो वायदे करती है उसे पूरा करती है। प्रदेश और केंद्र में सत्ता में आकर भाजपा ने विकास को आगे बढ़ाया है। ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सरकार चलाई जा रही है। प्रदेश को पुष्कर धामी जैसा युवा नेतृत्व दिया है। पार्टी इस बार 60 से अधिक सीटें जीतेगी। इस दौरान ऋषिकेश विधानसभा के कार्यकर्ता बड़ी भारी संख्या मे मोजूद रहे।