प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शाखा महानगर ऋषिकेश का सदस्यता अभियान शुरू ,सैकड़ों व्यापारियों ने ली सदस्यता

प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शाखा महानगर ऋषिकेश का सदस्यता अभियान शुरू ,सैकड़ों व्यापारियों ने ली सदस्यता

ऋषिकेश-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शाखा महानगर ऋषिकेश का सदस्यता अभियान आज शुरू हो गया।अभियान के प्रथम दिन ही शहर के व्यापारियों में व्यापार मंडल की सदस्यता लेने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला ।देर शांम तक चले सदस्यता अभियान में करीब ढेड सदस्यों ने व्यापार मंडल के प्रति आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।


मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार संरक्षक केवल कृष्ण लांबा ,कपिल गुप्ता ,अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री हर्षित गुप्ता ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार कश्यप ,उपाध्यक्ष सौरभ गर्ग ,मंत्री हरिमोहन गुप्ता ,कोषाध्यक्ष हैप्पी गावड़ी ,प्रतीक पुंडीर, कैप्टन खुराना,युवा व्यापार संगठन के अध्यक्ष सुमित वाली , घाट रोड व्यवसाई उमेश शर्मा के नेतृत्व में आज सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो गया।आपको बता दें महानगर अध्यक्ष और महानगर महामंत्री प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शाखा महानगर ऋषिकेश के 3 वर्षीय चुनाव संपन्न होने हैं ।बताया जा रहा है कि अगले 2 माह तक नगर निगम ऋषिकेश के संपूर्ण 40 वार्डो मे सदस्यता अभियान चलेगा जिसके पूर्ण होने के उपरांत प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शाखा ऋषिकेश की मतदाता सूची का अतिंम प्रकाशन किया जाएगा।महत्वपूर्ण यह भी है कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष महामंत्री अलग-अलग चुनाव ना लड़कर सामूहिक पैनल से ही चुनाव लड़ेंगे ।अर्थात मतदाता को महानगर अध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री की सामूहिक जोड़ी को अपना अमूल्य मत देना होगा। महानगर अध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री पद पर नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के 40 वार्डों के स्थाई दुकानदार ही अपना मत प्रयोग कर सकेंगे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: