भाजपा को उसके गढ़ में शिकस्त देने के लिए कांग्रेस की ललकार!

भाजपा को उसके गढ़ में शिकस्त देने के लिए कांग्रेस की ललकार!
ऋषिकेश-ऋषिकेश विधानसभा में पिछले प्रंदह वर्षों से चले आ रहे जीत के सूखे को समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस ली है।पार्टी सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के साथ आपसी एकजुटता के जरिए भाजपा को उसके गढ़ में शिकस्त देने पर फोकस बनाए हुए है।
शुक्रवार की दोपहर हरिद्वार रोड़ स्थित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी की अध्यक्षता में हरिद्वार रोड़ स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई बैठक में तमाम संभावित प्रत्याशियों की मोजूदगी में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सहमति की मुहर लगाकर चुनावी रणनीति को लेकर गंभीर मंथन किया गया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि मिशन 2022 के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है।ऋषिकेश विधानसभा में जोरदार जीत दर्ज करने के साथ उत्तराखंड में प्रंचड बहुमत के साथ पार्टी सत्ता में वापसी करेगी।
बैठक में विधानसभा प्रभारी सुमित नेगी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत व कार्यवाहक अध्यक्ष सुधार रॉय, डा के एस राणा, जय सिंह रावत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, गजेन्द्र विक्रम शाही, प्रदेश महासचिव दीप शर्मा, उर्मिला नौटियाल, प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, ब्लॉक प्रभारी गोकुल रमोला, ब्लॉक प्रभारी सतीश रावत, बरफ सिंह पोखरियाल, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराडी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, लल्लन राजभर, विवेक तिवारी, त्रिलोकीनाथ तिवारी, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस सविता शर्मा, भगवती सेमवाल, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस मधु जोशी, कमलेश शर्मा, रामकुमार भतालिये, सत्येन्द्र पंवार, परमेश्वर राजभर, सत्येन्द्र गुप्ता, सत्येन्द्र पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र रावत, जितेन्द्र त्यागी, प्रेमलाल शर्मा , अशोक शर्मा आदि मौजूद थे ।