गौ माता को राष्ट्रीय माता के पद पर किया जाये सुशोभित -कौशल गुप्ता

गौ माता को राष्ट्रीय माता के पद पर किया जाये सुशोभित -कौशल गुप्ता
ऋषिकेश- सैल्यूट तिरंगा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक माने जाने वाली गंऊ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की है।इस संदर्भ में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को एक पत्र भी प्रेषित किया है।प्रेषित पत्र में कहा गया है कि
उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार को दिशा निर्देश दिये हैं की गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए ।साथ ही न्यायालय ने ये भी कहा है कि जब गाय का कल्याण होगा, तभी देश का कल्याण होगा।
सैल्यूट तिरंगा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता ने बताया भारतीय शास्त्रों के अनुसार गौ माता मे तेंतीस करोड़ देवी देवताओ का वास है। गाय मात्र पशु नही है ,करोडो हिंदुओ की आस्था है। भारत मे राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राष्ट् पिता, राष्ट्रीय पक्षी और राष्ट्रीय पशु है। लेकिन गाय को लेकर अभी तक यथोचित सम्मान नही दिया गया है। जिसके लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की जरूरत है।