श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजा मधुबन आश्रम

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजा मधुबन आश्रम

ऋषिकेश- कान्हा के जन्मोत्सव पर इस वर्ष तीर्थ नगरी कृष्ण भक्ति के आनंद में डूबी नजर आएगी। पिछले साल कोरोनाकाल में भक्तों को भले ही कृष्ण जन्मोत्सव के आनंद में डुबकी लगाने का मौका न मिला हो। लेकिन इस बार उत्सव की उमंग अभी से भक्तों और ठाकुरजी के सेवादारो में देखने को मिल रही है।



श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के मंदिरो में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।हांलाकि सरकार द्वारा जारी निर्देशो के पूर्णतः पालन की भी बात भी मंदिर संचालकों द्वारा की जा रही है। प्रशासन के स्पष्ट आदेश ना होने की वजह से कुछ मंदिरों में सादगीपूर्ण तरीके से भी जन्माष्टमी मनाये जाने की भी जानकारी संज्ञान में आई है। सबके के बीच मधुबन आश्रम पर्व के लिए सजकर तैयार है।आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए ठाकुरजी के श्रृंगार और उत्सव की तैयारियों पर अमल किया जा रहा है। कैलाश गेट स्थित मधुबन आश्रम में कृष्ण जन्मोत्सव के विशेष आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने की जानकारी आश्रम के श्रद्वेय अध्यक्ष परमानंद दास जी महाराज ने दी हैं।उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए मंदिर को खूबसूरत लाइटिंग के जरिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। दिनभर में चार प्रहर ठाकुरजी की पोशाक व श्रंगार में बदलाव भक्तों को देखने को मिलेगा। शनिवार को जन्माष्टमी पर्व पर कोविड गाइडलाइन का पूर्ण पालन करने वाले भक्त श्रद्वापूर्वक आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकेगें।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: