हैप्पी होम शिक्षण संस्थान के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण में वन्य जीव,वनस्पतियों और पर्यावरण संरक्षण की ली जानकारियां

हैप्पी होम शिक्षण संस्थान के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण में वन्य जीव,वनस्पतियों और पर्यावरण संरक्षण की ली जानकारियां
ऋषिकेश-प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के आदेशों पर प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान के पर्यवेक्षण में वन विभाग की ओर से रम्भा नदी क्षेत्र में संजय झील और जैवविविधता पार्क विकसित किये जाने के साथ ही स्कूली बच्चों जैवविविधता पार्क सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर सप्ताहांत में एक दिवस वन्यजीवों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।यह जानकारी वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश एम एस रावत ने दी।उन्होंने बताया कि इसी क्रम में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण प्रमुख और स्थानीय जैवविविधता समिति के अध्यक्ष विनोद जुगलान के नेतृत्व में हैप्पी होम विद्यालय श्यामपुर खदरी के विद्यार्थियों द्वारा संजय झील के निकट शैक्षणिक भ्रमण किया गया।
मौके पर विकसित किये जा रहे जैवविविधता पार्क में बच्चों को विशेषज्ञों ने जैवविविधता, वन्य जीव,वनस्पतियों और पर्यावरण संरक्षण की जानकारियां दी।साथ ही दुर्लभ पक्षियों के दीदार कर प्रकृति का आनंद लिया।राजाजी नेशनल पार्क से आये पक्षी विशेज्ञ विक्रम सिंह नेगी ने बच्चों को पक्षियों की पहचान करने और वन्य जीवों के पगचिन्ह पहचानने के गुर सिखाए तो जैवविविधता समिति के स्थानीय अध्यक्ष विनोद जुगलान ने बच्चों को विभिन्न वनस्पतियों से जुड़ी जानकारियां देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मौके पर उपस्थित वन विभाग की टीम ने बच्चों का स्वागत किया।मौके पर वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश एम एस रावत,वन दरोगा राम पाल पाठक,वनारक्षी दीपक कैंतुरा,पक्षी विशेषज्ञ विक्रम सिंह नेगी,जैवविविधता विशेज्ञ विनोद जुगलान,वनारक्षी सुभाष बहुगुणा,विद्यालय प्रमुख प्रतिभा सरन,खेल शिक्षिका पूजा कुमारी,विदुषी,सार्थकी, आयुष पेटवाल,ऋषभ राणा,सूरज,आभास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।