महंगाई से तिलमिलाए कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
महंगाई से तिलमिलाए कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
ऋषिकेश- महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर बढ़ती महंगाई एवं रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया। शनिवार की दोपहर महानगर अध्यक्ष मंहत विनय सारस्वत के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।बाद में घाट चौराहे पर
केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया ।
कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल पदार्थों पर वृद्धि की जा रही है जिसके कारण खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं।प्रदशर्नकारियो में एआई सी सी सदस्य जयेन्द्र रमोला ,प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा,शैलेंद्र बिष्ट ,विजय पाल रावत,मनोज गुसांईं,विवेक तिवारी ,ललित मोहन मिश्रा , पार्षद मनीष शर्मा,देवेन्द्र प्रजापति,राधा रमोला,राकेश मियाँ,भगवान सिंह पँवार प्यारेलाल जुग्लान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवरानी ,मधू जोशी , राम कुमार भतोलिया, अनुराग अग्रवाल, रुकम पोखरियाल ,नंदकिशोर जटव ,सोनू पांडे,नवीन रमोला अप्रेश पंचभय्या, भारत शर्मा ,परमेश्वर राजभर,दीनदयाल राजभर, जयपाल बिट्टू ,संजय भट्ट ,आशुतोष तिवारी, बंटी ,मुकेश नेगी, हरी राम वर्मा ,एकान्त गोयल ,सरदार तनवीर , जितेन्द्र पाल पाठी, राहुल पांडे ,सौरभ वर्मा ,इमरान सैफी ,बुरहान अली ,शाहरुख ,राजेश शर्मा ,मालती तिवारी ,रोशनी देवी एवं कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा आदि शामिल थे।