केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आर्शीवाद यात्रा का ऋषिकेश में हुआ अभूतपूर्व स्वागत व अभिनंदन

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आर्शीवाद यात्रा का ऋषिकेश में हुआ अभूतपूर्व स्वागत व अभिनंदन

जन आशीर्वाद यात्रा में ढोल दमाऊ पर झूमें भाजपाई, आतिशबाजी का किया खुशी का इजहार

दून तिराहे पर शहर के व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर अजय भट्ट पर किया अभिनंदन

ऋषिकेश- देवभूमि ऋषिकेश पहुंचे केंद्रीय राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंडी वाद्ययंत्रों सहित आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के प्रथम उत्तराखंड आगमन के दौरान ऋषिकेश पहुंची उनकी जन आर्शीवाद यात्रा में शहर के व्यापारियों ने भी पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ,विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महापौर अनिता ममगाई ने भी प्रमुख रुप से शिरकत की।


मंगलवार का दिन ऋषिकेश में जन आशीर्वाद यात्रा के नाम रहा।केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए शहर को भाजपा के झंडों एवं स्वागत द्वारों से सजाया गया था।इस दौरान महौल पूरी तरह से भाजपामय बना रहा। केंद्रीय राज्य रक्षामंत्री बनने के बाद पहली बार ऋषिकेश पहुंचे। अजय भट्ट ने सभी का दोनों हाथ जोड़कर आभार जताया। इस दौरान कई भाजपा नेता मौजूद रहे।केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार दोपहर देहरादून रोड़ स्थित इन्द्रमणि बडोनी चौक से शुरू हुई।सैकड़ों दुपहिया वाहनों से उनकी आर्शीवाद यात्रा में सम्मिलित हुए भाजपा कार्यकर्ता उनके काफिले के साथ दून तिराहे पर पहुंचें
यहां उपस्थित शहर केव्यापारियों ने पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी कर अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री हरिद्वार रोड़ होते हुए हरिपुर कलां पहुंचे।इस दौरान अनेकों स्थानों पर उत्साह से.लबरेज भाजपाईयों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन किया।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: