पति की सेवा से महिला के लोक परलोक दोनों होते हैं धन्य-पंडित शिव स्वरूप नौटियाल

पति की सेवा से महिला के लोक परलोक दोनों होते हैं धन्य-पंडित शिव स्वरूप नौटियाल

ऋषिकेश-श्यामपुर खदरी के चोपड़ा फार्म में शिव महा पुराण की कथा में पाँचवें दिन की कथा में कथा रसपान कराते हुए कथा व्यास वैष्णवाचार्य पंडित शिव स्वरूप नौटियाल ने शिव विवाह की कथा सुनाई।उन्होंने कहा कि जो पतिव्रता नारी को हर परिस्थिति में अपने पति का साथ देना चाहिए।जो स्त्रियाँ विपरीत परिस्थितियों में भी अपने पति का साथ निभाती हैं।उनका यह लोक और परलोक भी धन्य हो जाता है।


कथा संचालन कर रहे शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण प्रमुख विनोद जुगलान ने कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को कोविड नियमों के पालन के प्रति सचेत करते हुए मास्क वितरित किए।उन्होंने कहा देश विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है।हमें स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करना चाहिए।कथा श्रवण में विजय लक्ष्मी ढूँढ़ियाल,शशि भट्ट,अनिता राणा,सरिता कुलियाल,मधु पैन्यूली,दयाश्वरी देवी,कमला भण्डारी, विमला उनियाल,कुशला देवी,सुशीला देवी,पूर्ण सिंह,राजेन्द्र सिंह,दाता राम,राजेश, योगेश रानाकोटी,खुशी राम सेमवाल,अनिल उनियाल,टीका राम कोठियाल,हरीश चन्द्र पैन्यूली आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: