भाजपा राज में कर्मचारी दुखी : राजपाल खरोला

भाजपा राज में कर्मचारी दुखी : राजपाल खरोला

ऋषिकेश-प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार कांग्रेस के रीती नीतियों से प्रभावित होकर समाज का बड़ा तबका कांग्रेस से जुड़ने का काम कर रहा है


।इसी श्रृखला में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधुत विभाग में एसडीओ के पद से सेवानिर्वित महेंद्र सिंह को साथियो सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई ।खरोला ने कहा की जिस तरीके से प्रदेश में कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है, उनकी मांगे नहीं मानी जा रही है, उनको पदोन्नति नहीं दी जा रही है इन तमाम चीजों से परेशान होकर पूर्व कर्मचारियों का एक बड़ा धड़ा व प्रदेश के सरकारी कर्मचारी आज कांग्रेस के तरफ बड़ी आशा भरी निगाहों से देख रहे है ।उन्हें यकीन है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर ही उनकी समस्याओं का निराकरण संभव हो सकता है।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: