महापौर अनिता ममगाई ने स्पीकर के साथ त्रिवेणी घाट पर गगनचुंबी तिरंगा लहरा कर अपना जन्मदिन भारतीय हॉकी टीम को किया समर्पित

महापौर अनिता ममगाई ने स्पीकर के साथ त्रिवेणी घाट पर गगनचुंबी तिरंगा लहरा कर अपना जन्मदिन भारतीय हॉकी टीम को किया समर्पित

मेयर के जन्मदिन कहीं कटे केक, कहीं रोपे गए पौधे

पंजाबी महासभा ,पूर्वांचल समाज, सिंधी बिरादरी सहित विभिन्न संस्थाओं ने महापौर का जन्मदिन पर किया अभिनंदन

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर का जन्म दिवस समारोह शहर वासियों ने बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया ।उनके जन्म दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट यहां सैकड़ों लोगों की मोजूदगी में भारत माता की जय के उद्वोषों के बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ संयुक्त रूप से उन्होंने देश की आन बान और शान केे प्रतीक 101 फुट ऊंचेे तिरंगे का लोकार्पण किया।देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा 30 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के अनावरण कार्यक्रम के दौरान आज सुबह नगर की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आई। भारतीय हॉकी टीम द्वारा 41 वर्ष के बाद ओलंपिक में जीते गए ब्रांच मेडल की खुशी कार्यक्रम के दौरानलोगों में देखने को मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि आज का दिन तीर्थ नगरी में गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण होने के कारण गौरवशाली है वहीं देशवासियों के लिए भी भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक में 41सालों के पदक के सूखे को समाप्त करने की वजह से यह ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है कि नगर निगम की कमान संभालने के बाद आज के दिन धारा 370 हटी। इसी ऐतिहासिक दिन राम मंदिर के सपने के साकार होने का दिन निर्धारित हुआ और आज इसी महान दिवस पर जहां एक और तीर्थ नगरी में गगनचुंबी तिरंगा लहरा रहा है वही पूरे देश में भारतीय हॉकी टीम के कास्य पदक जीतने का जश्न लोग अपने-अपने शहरों में तिरंगा लहरा कर मना रहे हैं।


अपने संबोधन में महापौर ने कार्यक्रम में मौजूद एमडीडी के अधिकारियों , शहर के तमाम गणमान्य नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल के संचालन में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में ए एमडीए के अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा, व्यापार मंडल के प्रांतीय चेयरमैन अनिल गोयल,पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र अग्रवाल ,क्षेत्रीय पार्षद रीना शर्मा ,गंगा सभा के अध्यक्ष राहुल शर्मा, पंकज शर्मा ,विनोद शर्मा, राजपाल ठाकुर ,प्रदीप कोहली , सतवीर तोमर,पंकज ,नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे। इससे पूर्व अपने जन्म दिवस की शुरुआत महापौर ने कुष्ठ आश्रम में जाकर कुष्ट रोगियों को फल एवं कपड़े वितरित करके की। सुबह 9:00 बजे चंद्रेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेने पहुंची महापौर का पूर्वांचल सभा की ओर से राजपाल ठाकुर व तमाम सदस्यों ने जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसके पश्चात उनके समर्थक राजू शर्मा की ओर से चंद्रभागा पुल पर जन्म दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें केक काटकर मेयर को बधाई दी गई। कार्यक्रम के उपरांत महापौर नगर निगम पहुंची जहां निगम कर्मचारियों व स्वच्छता प्रहरियों के साथ उन्होंने निगम प्रांगण में विभिन्न पौधै रौंपे। इसके पश्चात महापौर जयराम आश्रम पहुंची यहां उन्होंने आश्रम के परम अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात नगर निगम महापौर द्वारा अपने समर्थकों के साथ राजकीय चिकित्सालय जाकर वहां रोगियों एवं उनके तीमारदारों को फल एवं जूस के पेकेट वितरित किए गये। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डो में भी विभिन्न संगठनों की ओर से कहीं पौधारोपण तो कहीं केक काटकर मेयर के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की मंगल कामना की गई।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: