भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सहसंयोजक ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सहसंयोजक ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

ऋषिकेश – ऋषिकेश स्थित बैराज कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सह संयोजक अजय कुमार उपाध्याय ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।



भेंट वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह संयोजक के बीच उत्तराखंड में कृषि को लेकर विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई वहीं दोनों नेताओं के बीच कृषि बिल संबंधित विषय पर भी बातचीत हुई।भेंट वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर राष्ट्रीय सह संयोजक का स्वागत किया।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: