महापौर ने पूर्व प्रधान स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट की स्मृति में बने द्वार का किया उद्वाटन

महापौर ने पूर्व प्रधान स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट की स्मृति
में बने द्वार का किया उद्वाटन

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने सैद्धांतिक राजनीति के साथ-सथ समाज सेवा के लिए जीवन पर्यंत अनुकरणीय कार्य करने वाले ऋषिकेश ग्राम सभा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट की स्मृति में आज मनसा देवी क्षेत्र मे द्वार क्षेत्र की जनता को अर्पित किया।


बुधवार की शाम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची महापौर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्वागत द्वार का उद्वाटन किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट ने आदर्श राजनीति की मिसाल कायम की है। उनके द्वारा मंसादेवी क्षेत्र में लोगों को बसाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया गया था। स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट सच्चे जनप्रतिनिधि थे वह अपने पीछे भी वह मानव कल्याण के कार्यों की सीख छोड़ कर गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की कमान संभालने के बाद से उनका फोकस रहा है कि महापुरुषों के नाम पर स्मृति द्वार बनवाए जायें उन्हें बेहद खुशी है निगम के तमाम पार्षदों के रचनात्मक सहयोग के चलते जनसेवकों के नाम पर इस तरह के द्वार का निर्माण लगातार कराया जा रहा है।इस अवसर पर श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल ,राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, संजय प्रेम सिंह बिष्ट,वीरा देवी, विजेंद्र मोगा, ज्योति सजवान ,चारू माथुर कोठारी, विपिन पंथ, सुरेंद्र मोगा, विजय बडोनी, राधा रमोला, गुरविंदर सिंह गोरी, हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, अनीता प्रधान, डीबीपीएस रावत, रंजन अंथवाल, संदीप गुप्ता, पवन शर्मा,विजय जुगलान, चेतन शर्मा, गोविंद सिंह रावत, ममता नेगी, हैप्पी सेमवाल, प्रमिला त्रिवेदी, संजय बिष्ट, गणेश भट्ट, विजय बिष्ट, रंजन अंतराल, हेमलता, हर्ष ब्यास आदि मोजूद रहे

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: