सोबन सिंह केंतुरा को प्रधान संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

सोबन सिंह केंतुरा को प्रधान संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई
ऋषिकेश- जोगीवाला माफी के प्रधान सोबन सिंह केंतुरा को प्रधान संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।
बैराज स्थित कैंप कार्यालय में बृहस्पतिवार को सोबन सिंह केंतुरा ने प्रदेश स्तर पर नई ज़िम्मेदारी मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सोबन सिंह ने इससे पूर्व प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष रहते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन किया है।उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वे प्रदेश स्तर पर भी अपनी काबिलियत से प्रधानों के हितों एवं जनता की सेवा के लिए अग्रसर होकर कार्य करेंगे।विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए सोबन सिंह केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाने में अपना विशेष योगदान देंगे। कहा कि, ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विकास में प्रधान संगठन के सभी प्रधानों का उन्हें हमेशा ही सहयोग प्रदान हुआ है। सोबन सिंह को प्रदेश स्तर पर दायित्व मिलना ऋषिकेश के लिए भी हर्ष का विषय है।इस अवसर पर उपप्रधान शैलेंद्र रांगड, रायवाला प्रधान सागरगिरी, प्रधान राजेश व्यास मौजूद थे।