शैलेंद्र बिष्ट व दीनदयाल राजभर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

शैलेंद्र बिष्ट व दीनदयाल राजभर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

ऋषिकेश-प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती देने के क्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को प्रदेश सचिव तथा ओबीसी प्रकोष्ठ में दीनदयाल राजभर को प्रदेश सचिव बनाया गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों पदाधिकारियों का आज कांग्रेस भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।



इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि अगले वर्ष 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं तथा कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती पर ध्यान दे रही है । शैलेंद्र बिष्ट को प्रदेश सचिव बनाकर कांग्रेस को और मजबूत बनाने का कार्य किया गया है ।
प्रदेश महामंत्री श्री राजपाल खरोला ने कहा कि छात्र जीवन में शैलेंद्र बिष्ट जी के साथ कार्य किया है इनमें नेतृत्व क्षमता शानदार है जो कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे।
प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि शैलेंद्र बिष्ट व दीनदयाल राजभर कांग्रेस की रीती नीतियों से वाकिफ है तथा जनता के बीच इन नीतियों को पहुंचाने का कार्य अच्छे से करेंगे।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरोज देवरानी, चंदन सिंह पवार, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद राकेश सिंह,पार्षद भगवान सिंह पवार ,पार्षद देवेंद्र प्रजापति, विजय पाल सिंह रावत, प्यारेलाल जुगरान, सेवादल अध्यक्ष रामकुमार भरतोलिया, विमला रावत , मधु जोशी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कमलेश शर्मा ,भगवती प्रसाद सेमवाल ,नंदकिशोर जाटव ,राजेंद्र जाटव, लल्लन राजभर ,कैलाश सेमवाल, शिवा सिंह एनएसयूआई अध्यक्ष, जगजीत सिंह जग्गी ,पुरंजय भारद्वाज, हरिराम वर्मा ,एकांत गोयल ,अशोक शर्मा,, अभिषेक शर्मा, आदेश तोमर , ऋषि पोसवाल ललित सक्सेना हरीश गावड़ी, दीपक दरगन,, जगत नेगी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: