नगर निगम मेयर के नेतृत्व में पार्षदों ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ‘ग्रैंड वेलकम’

नगर निगम मेयर के नेतृत्व में पार्षदों ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ‘ग्रैंड वेलकम’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की करिश्माई नेतृत्व क्षमता दिलाएगी मिशन 2022 में सफलता-अनिता ममगाई

ऋषिकेश- उत्तराखंड के कद्दावर कबीना मंत्री रहे मदन कौशिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद अपने प्रथम दौरे पर आज ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपाइयों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।


नगर विकास मंत्री के तौर पर अपनी जोरदार छाप छोड़ने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने मदन कौशिक के ऋषिकेश आगमन पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान रखते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। गढवाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश में नगर आगमन पर बेहद गर्म मौसम के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोशिला स्वागत किया।नटराज चौक से रैली की शक्ल में भाजपाई उन्हें लेकर देहरादून रोड़ स्थित एक होटल पहुंचे।जहां मीडिया से मुखातिब होने से पूर्व नगर निगम महापौर व पार्षदों ने पुष्प गुच्छ के साथ माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को बढ़ाने में कार्यकर्ताओं का खून पसीना लगा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए जुट जाने का आह्वान भी किया।महापौर ने बताया करिश्माई नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें संगठन की बागडोर सौंपी।मिशन 2022 को सफल बनाने में वह निश्चित ही कामयाब रहेंगे।इस दौरान पार्षद कमलेश जैन,बिजेंद्र मोघा,विजय बडोनी,मनीष बनवाल,अनिता रैना,पंकज शर्मा, यशवंत रावत,रोमा सहगल, अक्षत खेरवाल,गौरव कैंथोला, रूपेश गुप्ता,देवदत्त शर्मा,विपिन कुकरेती आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: