ग्रामीण क्षेत्रों में महापौर ने शुरु कराया महा सैनेटाइजेशन अभियान

ग्रामीण क्षेत्रों में महापौर ने शुरु कराया महा सैनेटाइजेशन अभियान

निगम के अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं फर्ज-अनिता ममगाई

ऋषिकेश- ग्रामीण क्षेत्रों के 10 वार्डो में महा सैनेटाइजेशन अभियान के लिए विभिन्न टीमों को महापौर अनिता ममगाई ने हरी झंडी दिखाकर निगम के बापूग्राम स्थित कैम्प कार्यालय से रवाना किया। विभिन्न क्षेत्रों में मेयर ने कमान संभालते हुए खुद लोगों के घरों को सैनेटाइज भी किया।



वैश्विक महामारी घोषित कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए नगर निगम अपने स्तर पर तमाम निगम क्षेत्रों को सैनिटाइज कर रहा है। विधानसभा क्षेत्र की अनेकों ग्राम सभा ऐसी हैं, जहां संसाधन के अभाव में यह कार्य प्रभावित हो रहा था। इसी को ध्यान में रख नगर निगम महापौर ने ग्रामीण क्षेत्रों में महा सैनिटाइजेशन अभियान की रणनीति बनाई है।निगम ने अपने तमाम संसाधनों के साथ ग्रामीण इलाकों में सैनेटाइजेशन टीमें लगा दी हैं।महापौर ने बताया कि
कोरोना वायरस को तीर्थ नगरी में पनपने न देने के लिए नगर निगम ने भी अपनी सम्पूर्ण ताकत झोंक रखी है। नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान के साथ ही हर गली मोहल्लों में सेनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। निगम की सैनिटाइजेशन टीम के पास इस समय सबसे ज्यादा काम है। सुबह से यह टीम मोहल्लों में सेनिटाइजेशन करने में जुट जाती है।उन्होंने तमाम शहरवासियों से कोरोना की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन करने की अपील भी की।इस दौरान पार्षद रश्मि देवी,गुरविंदर सिंह,विजय बडोनी,विपिन पंत,विजेंद्र मोघा, बीरेन्द्र रमोला,अनिता प्रधान,सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल,अभिषेक मल्होत्रा,सुभाष बाल्मीकि, राजेश , विनोद सेमवाल आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: