नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने तहसील प्रशासन में भेंट किये मास्क और हैंड सेनेटाइजर

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने तहसील प्रशासन में भेंट किये मास्क और हैंड सेनेटाइजर

ऋषिकेश-नीरजा देवभूमि भूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने आज तहसील प्रशासन को हैंड सेनेटाइजर और मास्क भेंट किये है।
ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बताया कि समाज सेवी डॉ राजे नेगी से उन्हें जानकारी मिली कि ऋषिकेश तहसील में हैंड सेनेटाइजर और मास्क का स्टॉक खत्म हो गया है। जिसके चलते दिक्कते आ रही है। मामले को गंभीर पाकर ट्रस्ट ने आज तहसीलदार डॉक्टर अमृता शर्मा को 100 मास्क और 50 हैंड सेनेटाइजर भेंट किये।



मोके पर तहसीलदार ने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हमें स्वयं और अपने परिवार का भी ध्यान रखना है। इसके लिए बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलना है, मुह में हमेशा मास्क का उपयोग बाहर या एक से अधिक लोगों की मौजूदगी में करना है। बाहर से हर वस्तु को सेनेटाइज करना है। उन्होंने कहा दो गज की दूरी को हमेशा अपनाए। इस मौके पर ट्रस्ट की सह संस्थापक नूपुर गोयल, उत्तम सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: